
पुरस्कारों से ऊपर भी व्यक्ति की एक छवि होती है, उल्लेखनीय प्रयास होते हैं, अनगिनत सराहनीय उपलब्धियाँ होती हैं। बाल अधिकार कार्यकर्ता के रूप में नोबेल पुरस्कृत कैलाश सत्यार्थीजी की उपलब्धियों पर न जाने कितना कुछ लिखा जा चुका है; लेकिन जब हम उनके जीवन को गहराई से देखेंगे तो पाएंगे कि वे जितने जुझारू बाल अधिकार कार्यकर्ता हैं, उतने ही संवेदनशील और भावुक व्यक्ति भी हैं । उनके जीवन में बचपन से ही इतने रंग, इतने कलेवर दिखते हैं, जो अविश्वसनीय लगते हैं लेकिन सत्य हैं और किसी के लिए भी प्रेरणा के स्रोत हो सकते हैं। मशीनीकरण के इस युग में हम इनसान मशीनों के हाथ की कठपुतलियाँ बनते जा रहे हैं। मानवीय संवेदनाएँ गौण होती जा रही हैं। हमारे अंदर मशीन ने इतनी घुसपैठ कर ली है कि हम खुद मशीन बनते जा रहे हैं | संवेदनाए, करुणा, अपनत्व जैसे गुण इनसान को मशीनों से अलग करते हैं । हमें इनकी बड़ी जरूरत है। सत्यार्थीजी के जीवन के कुछ चुनिंदा प्रसंगों से तैयार यह पुस्तक पाठकों को मानवीय मूल्यों और करुणा के भाव से भर देगी। छोटी-छोटी घटनाओं को पिरोकर प्रेरक प्रसंगों की एक पुस्तक के रूप में प्रस्तुत करने के पीछे उद्देश्य एक ऐसी नर्सरी तैयार करना है, जहाँ समाज को सँवारने वाले भविष्य के कई कैलाश सत्यार्थी तैयार हो सकें । Kailash Satyarthi Ke Jeevan Ke Prerak Prasang (PB) by Shiv Kumar Sharma: In this non-fiction book, Shiv Kumar Sharma provides readers with inspirational stories from the life of Kailash Satyarthi - a social activist and Nobel Peace Prize winner. With its powerful narratives and deep insights, this book is a must-read for anyone interested in social activism and human rights. Key Aspects of the Book "Kailash Satyarthi Ke Jeevan Ke Prerak Prasang (PB)": Inspirational Stories: The book features inspirational stories from the life of Kailash Satyarthi. Deep Insights: The book provides deep insights into social activism and human rights. Useful for Social Activists and Human Rights Enthusiasts: The book is useful for people who are interested in social activism and human rights. Shiv Kumar Sharma is a writer and historian who speciali
Page Count:
144
Publication Date:
2022-07-15
ISBN-10:
9355213875
ISBN-13:
9789355213877
No comments yet. Be the first to share your thoughts!