यह एक नाग और नाग की प्रेम कहानी है।

एक जंगल में एक नाग नागिन का जोड़ा रहता था। उस जोड़ें में नाग इच्छाधारी तथा नागिन साधारण नागिन थी।नाग का नाम रुद्र और नागिन का नाम कनक था।वह एक दूसरे के लिए जान दे भी सकते थे और जान ले भी सकते थे। अभी नागिन को इच्छाधारी बनने में 1 वर्ष का समय था। वह लोग प्रतिदिन शिव जी की पूजा करते नाचते गाते और प्रेम से रहते । उनके बारे में किसी को भी पता नहीं था। जंगल में एक झरना था वह लोग उसी झरने मे साथ में नहाते है और खेलते थे। एक दिन की बात है कि नाग लोक से रुद्र को बुलावा आया।

रुद्र ने कनक से कहा में दो तीन दिन के लिए नागलोक जा रहा हूँ तुम अपना ध्यान रखना ।

कनक बोली जल्दी लौट के आने।

रुद्र बोला ठीक है और यह कहकर वह नागलोक चला जाता है।

Page Count:
27
Publication Date:
2021-05-14
ISBN-13:
9798201878023
No comments yet. Be the first to share your thoughts!