
प्रबंधन के इस युग में सफलता प्राप्त करने के कुछ पारंपरिक तरीके हैं तो कुछ करते-करते सीख जाने वाले मौलिक सूत्र भी । लेकिन यह तय है कि योग्य और श्रेष्ठ प्रबंधन के द्वार पर दस्तक देने के लिए सफलता मजबूर होती है । आधुनिक समझ और साहित्य में प्रबंधन के जितने सूत्र सिमटे है उतने ही संकेत हमारे प्राचीन आध्यात्मिक ग्रंथो में भी वर्णित हैं । हमारे प्राचीन ग्रन्थ इस मामले में समग्र हैं कि उनमे सुख-शांति और विजय प्राप्त करने का वर्णन प्रबंधकीय रीति-नीति से किया गया है । इस पुस्तक में हमारा पहला प्रयास यह है कि सांसारिक प्रगति और आध्यात्मिक रुझान के विरोधाभास को मिटाया जाए । जीवन के हर क्षेत्र में प्रबंधन से प्राप्त की जा रही सफलता के लिए जो समझ होती है उसके व्यावहारिक दृष्टि के इक्यावन उदहारण इस पुस्तक में हैं । ठीक इन उदाहरणों के सामने वाले पृष्ठ पर व्यावहारिक दृष्टिकोण से मिलते हुए आध्यात्मिक सोच के प्रसंग दिए गए हैं ।
Page Count:
118
Publication Date:
2007-09-01
Publisher:
Radhakrishna Prakashan
ISBN-10:
8183610919
ISBN-13:
9788183610919
No comments yet. Be the first to share your thoughts!