
भारतीय हॉकी: कल और आज' एक अनूठी और व्यापक पुस्तक है, जो भारतीय हॉकी के प्रशंसकों के लिए एक एनसाइक्लोपीडिया है। यह पुस्तक भारतीय हॉकी के विस्तृत इतिहास, विकास और महत्त्वपूर्ण क्षणों को सँजोए हुए है, जिससे पाठक खेल के बारे में गहन और सजीव जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह पुस्तक भारतीय हॉकी के गौरवशाली इतिहास को विस्तार से प्रस्तुत करती है। इसमें हॉकी के भारत में जडें जमाने, विश्व पटल पर भारतीय हॉकी की बादशाहत, फिर पतन के दौर के साथ-साथ पुन: उठ खड़े होने की जिजीविषा उल्लिखित है। खेल प्रेमियों के लिए इसमें प्रमुख स्पर्धाओं में भारत के प्रदर्शन को तालिकाओं के माध्यम से दरशाया गया है। साथ ही गोल स्कोरर्स के नाम भी दिए गए हैं, जो आँकडों के शौकीन पाठकों की जिज्ञासा को शांत करते हैं। यह पुस्तक भारतीय हॉकी को समग्रता में प्रस्तुत करने वाली संभवत: पहली पुस्तक है। खेल प्रेमियों के लिए. यह एक अनमोल धरोहर है, जो उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करती है और उन्हें हॉकी के प्रति और अधिक प्रेम और सम्मान से भर देती है।
Page Count:
256
Publication Date:
2024-07-08
Publisher:
Prabhat Prakashan
ISBN-10:
9388984633
ISBN-13:
9789388984638
No comments yet. Be the first to share your thoughts!