
As an Amazon Associate and affiliate partner, Menrva Books earns from qualifying purchases. Learn more
कविता-संग्रह 'सहज स्वीकृति' जीवन के विविध रंगों और गहन भावनाओं का वह संसार है, जहाँ भक्ति के साथ अनुरोध का स्वर गुँजता है। कहीं पिता की अनुपस्थिति का जीवन में गहरा खालीपन है, तो कहीं जीवन के हर गुरु के प्रति सम्मान की छवि झलकती है। प्रेम की सौंधी महक रिश्तों की आत्मीयता में घुलती है, तो प्रेम में प्रतीक्षा के बाद की अनोखी खुशी हृदय के हर तार को स्पर्श करती है। प्रेम में मिले विरह की वेदना और विछोह, अधूरी इच्छाओं का साथ पाकर पाठक को जीवन के दूसरे छोर पर ला खड़ा करते हैं। वहीं समाज की उपेक्षा में भी स्वीकृति नजर आती है, तो कहीं अर्थहीन रीति-रिवाज पर प्रश्न खड़े होते हैं। प्रकृति की मीठी खुशबू, संध्या की शांति, भोर की उजली किरणें और जीवन का उल्लास इस संग्रह को गहराई और पूर्णता प्रदान करते हैं।
Page Count:
50
Publication Date:
2025-10-10
Publisher:
Bookleaf Publishing
ISBN-13:
9798900811147
No comments yet. Be the first to share your thoughts!