
भारतीय स्वतंत्रता-संघर्ष में जिन देशभक्तों का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है; उनमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस अग्रणी हैं। सुभाष बाबू हमेशा से ही भारतीय जनता; विशेषकर युवाओं के प्रेरणा-स्रोत रहे हैं। उनका गहन अध्ययन; स्पष्ट विचार-दृष्टि और उस पर चलने का दृढ़ संकल्प; उनका ओज और अदम्य साहस उन्हें भूत और भविष्य के सभी नेताओं से अलग करता है। यही कारण है कि ब्रिटिश शासन के विरुद्ध अलग-अलग प्रांतों में जो युवा संगठन काम कर रहे थे; उनके अधिकांश सम्मेलनों की अध्यक्षता सुभाष बाबू ने की थी। सुभाष बाबू का युवाओं पर असीम विश्वास था। उनका मानना था कि ‘युवजन ही है राष्ट्र के भविष्य की आशा; भारत का मंगल।’ उन्होंने युवजनों का आह्वान करते हुए कहा था; “इस देश का भविष्य आपके ऊपर निर्भर है। मैं आप लोगों का सादर आह्वान करता हूँ—आप उम्र में तरुण हैं; आप लोगों का हृदय आशाओं से भरा-पूरा है। आपके ही सामने बृहत्तर और महत्तर आदर्शों का स्थान होना उचित है। नौजवानो! उठो; जागो! जीविकोपार्जन के लिए सिर्फ बाबूगिरी युवा जीवन का कर्तव्य नहीं है; केवल अन्न-वस्त्र ही जीवन के लिए पर्याप्त नहीं हैं।” पुस्तक में नेताजी द्वारा देश के विभिन्न युवा-छात्र सम्मेलनों; बैठकों आदि में दिए गए भाषण संकलित किए गए हैं। विश्वास है; पुस्तक पढ़कर देश की जनता; विशेषकर युवजन नेताजी सुभाषचंद्र बोस के सपनों को सार्थक करने हेतु जागरूक होंगे।
Page Count:
160
Publication Date:
2018-01-01
Publisher:
Prabhat Prakashan
ISBN-10:
9386870266
ISBN-13:
9789386870261
No comments yet. Be the first to share your thoughts!