
"श्रेष्ठ भाजपा: अनूठी राजनीतिक शक्ति" एक ऐतिहासिक पुस्तक है, जो भारतीय राजनीति में एक नया मोड़ लेकर आई है। यह पुस्तक उन सभी विशेषज्ञों और आम जन के लिए महत्त्वपूर्ण हैं, जो राजनीति में रुचि रखते हैं। इस पुस्तक के माध्यम से लेखक ने भाजपा के उद्भव, विकास और उसके राजनीतिक महारथियों की कार्यकुशलता को उजागर किया है। भारतीय राजनीति में भाजपा ने एक अनूठी पहचान स्थापित की है। इस पुस्तक में उसके नेतृत्व और राजनीतिक सोच को प्रस्तुत किया गया है, जिसकी मदद से भाजपा ने देश की राजनीति में एक नए विमर्श की ओर कदम बढ़ाया है। पुस्तक में भाजपा के अध्यक्ष और अन्य नेताओं की सोच तथा उनकी कार्यकुशलता को समझाया गया है। भाजपा के राजनीतिक कार्यकर्ताओं की मेहनत और उनका समर्पण भी प्रस्तुत किया गया है। इस पुस्तक का अध्ययन कर भाजपा की राजनीतिक शक्ति और भारतीय राजनीति में उसकी परिणामकारी सकारात्मक परिवर्तन में उसकी महत्त्वपूर्ण भूमिका के बारे में गहरा ज्ञान प्राप्त हो सकता है। भाजपा के मूल सिद्धांत 'अंत्योदय', यानी समाज में सबसे निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्कर्ष और उन्नयन करने का लक्ष्य सिद्ध करने के लिए कैसे लोककल्याणकारी योजनाएँ बनीं और उनका सफल कार्यान्वयन हुआ, इस पर भी पुस्तक प्रकाश डालती है भारतीय राजनीति में सबका साथ, सबका विकास को वास्तविक रूप में परिणत करने वाली भाजपा की गौरवशाली यात्रा को रेखांकित करती पठनीय एवं मननीय पुस्तक ।
Page Count:
320
Publication Date:
2024-03-18
Publisher:
Prabhat Prakashan
ISBN-10:
9355215924
ISBN-13:
9789355215925
No comments yet. Be the first to share your thoughts!